Thursday, October 15, 2026
UTTARAKHAND

हरिद्वार के शिवालायों पर महाशिवरात्रि पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार

धर्मनगरी में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु लंबी लाइनों में लगकर बारी का इंतजार करते दिखे। अन्य शिवालयों के बाहर भी सूर्योदय से पहले ही लंबी लाइनें लग गई। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह हुआ था। बुधवार को महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों पर पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शिवालयों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *