Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

जिला अस्पताल के ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर की ब्लैक लिस्ट करने की मांग

हरिद्वार

जिला अस्पताल के अस्थायी कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ठेकेदार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज से मुलाकात कर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और मानकों के तहत वेतन देने की मांग की। भाजपा के सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष किशन बजाज ने आरोप लगाया कि ठेकेदार जिला अस्पताल में तैनात अपने कर्मचारियों को तय मानकों के अनुरुप वेतन नहीं देता। आरोप लगाया कि सांठगांठ के चलते कई वर्षों से यह ठेकेदार टिका हुआ है। इस दौरान भाजपा पार्षद सचिन, राहुल चौहान, पुष्पेंद्र शर्मा, पीयूष जाटव, प्रिंस, सतीश सेतवाल, अंकित जाटव, नवीन कुमार, विजय शर्मा, अंकित, कमल, सीमा, रेखा, बेबी, किरण, संजय, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *