Friday, October 16, 2026
NATIONAL

मुख्य श्रम आयुक्त ने श्रम कानूनों और नए श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

नई दिल्ली ।

मुख्य श्रम आयुक्त और श्रम ब्यूरो के महानिदेशक  डीपीएस नेगी ने लेह में विभिन्न विकास परियोजनाओं में श्रम कानूनों और श्रम संहिताओं के संवेदीकरण और क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।  नेगी ने पिछले दो दिनों के दौरान केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख, पावरग्रिड, एनएचपीसी, बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी, बीपीसीएल, आईओसीएल, एचपीसीएल, एनएचआईडीसीएल और एएआई के परियोजना अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकों में उनके परियोजना स्थलों पर वर्तमान श्रम समस्याओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने वहां प्रारंभ की गई विभिन्न गतिविधियों का भी अध्ययन किया।  नेगी ने करुतुंगसे और पैंगोंग रोड में झारखंड, बिहार, नेपाल से आए  श्रमिकों के साथ-साथ स्थानीय लद्दाख के श्रमिकों से भी मुलाकात की और उनका हाल-चाल पूछा।  नेगी ने उन्हें विस्तार से उनके अधिकारों के बारे में बताया।
परियोजनाओं के प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) को विभिन्न श्रम कानूनों के अनुपालन के संबंध में जानकारी दी।  नेगी ने उनकी परियोजनाओं पर श्रम कानूनों के अनुपालन की  स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।  नेगी ने अधिकारियों व ठेकेदारों को श्रम कानूनों के क्रियान्वयन तथा नए श्रम संहिताओं के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने श्रमिकों से प्रवासी कामगारों के लिए बनाए जाने वाले एनडीयूडब्ल्यू पोर्टल में अपना पंजीकरण कराने की अपील की। श्रम और रोजगार मंत्रालय शीघ्र ही यह पोर्टल शुरू करने जा रहा है।
नेगी ने परियोजना अधिकारियों द्वारा खरीदे जाने वाले प्रस्तावित आश्रय स्थलों के डिजाइन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *