Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

बद्रीश कॉलोनी में हुई तीन साल के जश्न की तैयारी बैठक

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल के वार्ड 48 बद्रीश कॉलोनी में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री पार्षद कमली भट्ट के नेतृत्व में रविवार को होने वाले धामी सरकार के 3 साल कार्यक्रम को बेमिसाल बनाने के लिए क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक की गई। कमली भट्ट ने कहा कि धामी सरकार ने आम लोगों से किए गए हर वादों को पूरा किया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और नई सोच के साथ उत्तराखंड तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। मातृ शक्ति ने भी धामी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर उनके कार्यों की सराहना की है। मौके पर कलावती भारद्वाज, मीना भारती, ममता नेगी, बीना मनोड़ी, अनिल कुमार, धनंजय ठाकुर, बबली बिष्ट, लक्ष्मी चौहान, संगीता नेगी, विमल सेमवाल, किरन रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *