STATE NEWSUTTARAKHAND

मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत छरबा के एक ग्रामीण ने गांव के ही दूसरे ग्रामीण पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया कि आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। बताया कि आरोपी ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिससे उसके हाथ की हड्डी फ्रैक्चर हो गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छरबा गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र सरनाम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी छरबा ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में उसके हाथ की हड्डी तोड दी। बताया कि आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की भी धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, गाली गलौज व गंभीर रूप से घायल करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि मामले की जांच एसआई ओमवीर सिंह को सौंपी गयी है। जांच शुरु कर दी है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *