Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

सिंचाई विभाग के ईई बाढ़ सुरक्षा कार्यो का जायजा लिया

ऋषिकेश

खदरी खडक़माफ गांव में सौंग नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य का सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने जायजा लिया। अधीनस्थों को निर्धारित तिथि तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश चंद्र उनियाल खदरी गांव पहुंचे और यहां गांव को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए सौंग नदी किनारे चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य को देखा। उन्होंने बताया कि रिवर ट्रेनिंग और बाढ़ सुरक्षा कार्य जिला गंगा सुरक्षा समिति के अध्यक्ष और जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर खदरी और गौहरीमाफी में हो रहा है। इस दौरान जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य विनोद जुगलान ने अधिशासी अभियंता को बाढ़ सुरक्षा इंतजाम के अभाव में हर साल बाढ़ से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। मौके पर एसडीओ अनुभव नौटियाल,अपर सहायक अभियंता कुलदीप सिंह, आशीष बिष्ट, मनमोहन रावत, अमृतम जुगलान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *