Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

प्रदर्शनकारियों पर मुकदमें के विरोध में रखा उपवास

ऋषिकेश

कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बीते रोज विस अध्यक्ष कार्यालय का घेराव करने वालों पर हुए मुकदमों की निंदा की। उन्होंने उपवास रखा और आंदोलनकारियों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग की।
शनिवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने बैराज स्थित विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय के समीप आस्थापथ पर एक घंटे का उपवास रखा। उन्होंने कहा कि नेपाली फार्म पर प्रस्तावित टोल प्लाजा के विरोध में जनता आंदोलनरत थी। इसी क्रम में बीती 10 जून को आंदोलनकारियों द्वारा विस अध्यक्ष के कैंप कार्यालय का घेराव किया गया। जिस पर विस अध्यक्ष ने सत्ता में होने का लाभ उठाकर आंदोलनकारियों पर कोविड नियमों के उल्लंघन के मुकदमे दर्ज कराए हैं। आंदोलनकारी टोल प्लाजा के लिखित निरस्तीकरण की मांग कर रहे थे, जो उनका हक है। ऐसे में आंदोलनकारियों पर झूठे मुकदमे करवाना असहनीय है। आरोप लगाते हुए कहा कि एक माह पूर्व स्वयं विस अध्यक्ष द्वारा चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित की गई थी। लेकिन उन पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई। कहा कि अगर जल्द ही आंदोलनकारियों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *