Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

टोल प्लाजा मामले में जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस

ऋषिकेश

भाजपाइयों ने कांग्रेसियों पर जनता को भ्रमित करने व विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को बदनाम करने का आरोप लगाया है। भाजपाइयों ने बैठक कर कांग्रेसियों की निंदा की। उन्होंने कांग्रेसियों पर तिरंगे के अपमान करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र स्थित काली मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की। बैठक में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बौखला चुकी है। क्षेत्रीय विधायक व विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की लोकप्रियता कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। कहा कि बीते 10 जून को कांग्रेसियों ने विस अध्यक्ष के कैंप कार्यालय का घेराव किया। जबकि उसी दिन सुबह विस अध्यक्ष के एसओडी के पिता का निधन हुआ है, जिसकी वजह से विस अध्यक्ष शोक में डूबे हुए थे। लेकिन लाशों के ऊपर राजनीति करने वाली कांग्रेस ने घेराव किया और कोविड नियमों का उल्लंघन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों पर मुकदमे भी हुए। इसको लेकर कांग्रेस विस अध्यक्ष को बदनाम करने में लगी है। जबकि विस अध्यक्ष द्वारा टोल प्लाजा के निरस्तीकरण की घोषणा की जा चुकी है। बावजूद इसके अपनी राजनीति को चमकाने के लिए कांग्रेस आंदोलनरत हैं। कहा कि कांग्रेसियों ने उक्त धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर राष्ट्रध्वज के अपमान करने पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। बैठक में सुरेन्द्र सिंह, अजीत वशिष्ठ, विनोद कुमार मिश्र, राहुल कुकरेती, होमराज गुप्ता, निर्मला उनियाल, गीता मित्तल, पुनीता भंडारी, रविन्द्र कुमार, शशि सेमल्टी, रणजीत, विवेक चतुर्वेदी, रमेश चन्द्र शर्मा, विजय जुगरान आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *