टैंकर की चपेट में आने से गार्ड की मौत
रुडक़ी
भगवानपुर के रायपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक फैक्ट्री का सुरक्षाकर्मी टैंकर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। चालीस वर्षीय सुशील कुमार निवासी भायला खुर्द थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश एक फैक्ट्री से काम समाप्त कर साइकिल पर सवार हो घर वापस लौट रहा था। वह फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड था। जैसे ही रायपुर चौक के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रहे टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे देहरादून स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर देहरादून में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
