एसडीएम ने एक सप्ताह के भीतर गूर्जरों की बस्तियों पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट
विकासनगर। वन गूर्जरों के द्वारा मकान जमीन पर अवैध कब्जे, फर्जी दस्तावेज के जरिये सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के विरोध में स्थानीय युवाओं व रुद्र सेना के नेतृत्व में शुक्रवार को तहसील प्रशासन का घेराव किया गया था। एसडीएम ने स्थानीय युवाओं के विरोध पर नायब तहसीलदार त्यूणी के नेतृत्व में राजस्व उप निरिक्षकों की टीम गठित कर क्षेत्र में रह रहे गूर्जरों के बस्ती का स्थलीय निरीक्षण कर कई बिन्दुओं पर रिपोर्ट मांगी है। एसडीएम युक्ता मिश्रा ने जांच समिति को निर्देश दिए हैं कि जांच में भूराजस्व अभिलेख, किसान सम्मान निधि, उद्यान कार्ड, प्रधान मन्त्री आवास, आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र, राशनकार्ड आदि सभी बिन्दुओं पर विस्तृत जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट दें। नायब तहसीलदार ग्यारदत्त जोशी ने बताया राजस्व उप निरिक्षक अणू, हनोल, चिल्हाड, निमगा, शूनीर, चांती, सुखेड, नेवल, हनोल चातरा, धनराश, पुरटाड, दारमीगाड, मैंदरथ, मझोग, चांदनी, विऊलोग, लखवाड, सितकी, प्लासू, हैडसू, अटाल आदि गांव गूर्जरों की बस्तियों मे मौके पर जाकर हर बिन्दू की गहनता से जांच परख की जायेगी। बताया कि किस गांव में कब कितने परिवार आये। वर्तमान में परिवार बस्ती मे मदरसे का निर्माण तालमेल देने वाला कौन कहां से सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे मिल रहा है आदि बिन्दु जांच के विषय हैं। नायब तहसीलदार जोशी ने बताया स्थानीय ग्रामीण जांच में सहयोग का अनुरोध किया है। नायब तहसीलदार ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति एसडीएम को भेजी जायेगी।
