STATE NEWS

पार्सल डिलीवर कर दिया, टिकटों पर मुहर लगाना भूला डाक विभाग

विकासनगर। मोबाइल युग में भारतीय डाक विभाग की आम जनता के लिए अनिवार्यता कम होने के कारण डाक कर्मी भी निष्क्रय हो गए हैं। अंतर्देशीय पत्र, लिफापे, पोस्टकार्ड का जमाना बीत जाने के कारण विभाग की कमाई भी कम हो गई, इसके साथ ही इनसे संबंधित जरूरी दिनचर्या भी डाक कर्मी भूलते जा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण डाकपत्थर स्थित डाकघर के कर्मचारियों की लापरवाही से सामने आया। इस डाकघर से कालसी ब्लॉक के एक गांव में पार्सल भेजा गया, जिस पर 42 रुपए कीमत के डाक टिकट लगाए गए थे। पार्सल समय से अपने गंतव्य तक पहुंच गया, लेकिन डाक कर्मी पार्सल पर लगे डाक टिकटों पर स्टांप लगाना भूल गए, जिससे टिकटों का दुबारा उपयोग किया जा सकता है। डाक कर्मियों की इस लापरवाही से विभाग को ही घाटा हुआ है। पार्सल लेने वाले व्यक्ति सुमित कुमार ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सभी टिकट जिलाधिकारी कार्यालय को भेजते हुए उन्हें निस्तारित करने की मांग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *