STATE NEWS

चकराता के छात्रों ने जानी महाविद्यालय और विज्ञान धाम की गतिविधियां

विकासनगर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत इन दिनों माध्यमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को चकराता क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। राजकीय इंटर कॉलेज नगऊखेत के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता पहुंचे। यहां छात्रों ने पुस्तकालय, ई-ग्रंथालय, कंप्यूटर लैब, अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, छात्रावास, खेल मैदान आदि का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली। प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने भ्रमण पर आए छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक, शिक्षणेत्तर गतिविधियों और महाविद्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। भ्रमण दल में शिक्षक एसएम अहसन, कुलदीप सिंह रावत, नूर सैद अली आदि शामिल रहे। दूसरी ओर उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान धाम झाझरा का भ्रमण किया। छात्रों ने विज्ञान धाम में तारामंडल, जादुई दर्पण, सौर ऊर्जा, जैव विविधता पार्क की जानकारी ली। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी पूजा नेगी दानू, प्रीतम सिंह, महेंद्र चौहान, पद्मा जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *