STATE NEWS

चोरी की बाइक के साथ दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर। थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि शुक्रवार को जब ड्यूटी पर गया तब करीब बारह बजे अपनी बाइक को कंपनी के परिसर में पार्क कर दिया था। जब बाहर आकर देखा तो बाइक गायब मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। इस दौरान चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी पकड़े गए। चोरी के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने टीम गठित कर वाहन चोरी में पहले गिरफ्तार आरोपियों की धरपकड़ करने के साथ ही कंपनी से लेकर सेलाकुई बाजार में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। शनिवार तड़के गुरुद्वारा से आगे देहरादून रोड पर वाहन तलाशी के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों शोभित कुमार पुत्र रहस बिहारी निवासी दौलतपुर मौहलिया पोस्ट व थाना बंडा जिला शाहजहांपुर यूपी हाल निवासी शंकरपुर हुकूमतपुर थाना सहसपुर व गौतम कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ढोलारा शामली रोड थाना बाबरी जिला मुज्जफरनगर यूपी हाल निवासी शंकरपुर हकूमतपुर थाना सहसपुर के खिलाफ चोरी का मुकदमा तरमीम कर दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में एसआई अनित कुमार, कांस्टेबल संजीत कुमार व इरशाद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *