पूर्व उपमुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
उन्नाव,
पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दिनेश शर्मा का नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में नगर मण्डल द्वारा उन्नाव बाईपास पर भव्य स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष द्वारा शर्मा का प्रतीक चिन्ह देकर एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनन्दन किया गया। कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से बनी वर्तमान भाजपा सरकार मोदी एवं योगी के अन्त्योदय के विचार को साकार करने की ओर तेजी से अग्रसर है। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा भानू मिश्रा, नगर मंत्री अश्वनी त्रिपाठी, मनीष पाण्डेय, महामंत्री अवनीश गुप्ता, शिवम सिंह, नीरज द्विवेदी, दिलीप वर्मा, अमन वर्मा, सोनू श्रीवास्तव, नीरज बाजपेयी, अभिलाष वर्मा, बृजेश वर्मा, सुभाष भारती, संदीप निगम, अतुल वर्मा, सुशील तिवारी, उधन लोधी, मनोज मिश्रा, शैलेश मिश्रा, यशराज भदोरिया, दीपांकर मिश्रा, अनुपम, आकाश, अनुज, शिक्षक नेता देवस्वरूप त्रिवेदी, अभिषेक दीक्षित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
