Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

पत्रकारों ने जेएम को दिया ज्ञापन

तीन मार्च को नगर निगम बोर्ड बैठक के दौरान विधायक व मेयर द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में पत्रकारों ने सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पत्रकारों ने कहा कि मेयर ने अपनी गलती मान ली है जबकि विधायक मानने को तैयार नहीं है। इस दौरान रुड़की प्रेस क्लब अध्यक्ष बबलू सैनी, महानगर प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अनिल त्यागी, केपी सिंह, हरिओम गिरी, आदिल राणा, मोनू शर्मा, सुरेंद्र सिंह वर्मा, अवनीश कश्यप, मदन श्रीवास्तव, अरुण कुमार, महेश मिश्रा, मनोज जुयाल, इमरान देशभक्त आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *