Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

प्रेमिका का मैसेज पढ़ने के बाद पति से मारपीट

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति के मोबाइल में उसकी प्रेमिका के मैसेज देख लिए। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हुई। महिला ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार को पति के मोबाइल पर लगातार मैसेज आ रहे थे। शक था कि उसकी प्रेमिका ही कर रही है। इसके बाद महिला ने उसकी प्रेमिका के सारे मैसेज पढ़ लिए। जब पति बाथरूम से बाहर आया तो दोनों के बीच मैसेज पढ़ने को लेकर जमकर विवाद हो गया। महिला अपने मायके पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद महिला अपने परिजनों को साथ लेकर ससुराल पहुंची। यहां पर इनके बीच जमकर मारपीट हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *