FILMI GALIYA

नाक में नथ, हाथ में खंजर, आंखों में आक्रोश, मैसा से रश्मिका का फर्स्ट लुक आउट, लोगों को याद आईं अनुष्का शेट्टी

सलमान खान के साथ सिकंदर की फ्लॉप के बाद रश्मिका मंदाना अपनी हालिया रिलीज फिल्म कुबेरा की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने रश्मिका मंदाना ने अपने फैंस को  को बड़ा तोहफा दिया है. साउथ सिनेमा की श्रीवव्ली ने अपनी नई फिल्म से अपना खौफनाक पोस्टर जारी किया है. एक्ट्रेस ने बीती 26 जून को ही अपने फैंस को जानकारी दी थी कि 27 जून को फिल्म मैसा की झलक देखने को मिलेगी. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने खौफनाक लुक की पहली तस्वीर जारी की है. रश्मिका की यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन रविंद्र पुले ने किया है, जिन्होंने साल 2021 में फिल्म अर्धा शताबध्म बनाई थी.
फिल्म मैसा से आए रश्मिका के फर्स्ट लुक में एक्ट्रेस का एग्रेसिव लुक देखने को मिल रहा है. रश्मिका के चेहरे पर खून, आंखों में आक्रोश और हाथ में खंजर है. फिल्म मैसा में अपने फर्स्ट लुक में रश्मिका बता रही हैं कि वह लड़ाई के लिए तैयार है. मैसा के बारे में बता दें, इसे अजय और अनिल सैय्यापुरेड्डी ने अपने हैदराबाद बेस्ड बैनर अनफॉर्मूला फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया है. मेकर्स का कहना है कि यह उनका पैन इंडिया प्रोजेक्ट है, जिसमें रश्मिका का अब तक का सबसे अलग अवतार देखने को मिलेगा.
वहीं, फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा है, धैर्य के साथ बड़ी हुई, दृढ़ इच्छाशक्ति में अथक, वह दहाड़ती है, सुनने के लिए नहीं, बल्कि डरने के लिए, पेश है रश्मिका मंदाना अपने सबसे उग्र अवतार में और मैसा के रूप में. रश्मिका ने भी एक भावुक पोस्ट लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा है, मैंने हमेशा आपको कुछ नया देने की कोशिश की है, कुछ अलग… कुछ एक्साइटिंग, और यह रहा…उनमें से एक.. ऐसा कैरेक्टर जो मैंने पहले कभी नहीं किया, ऐसी दुनिया जिसमें मैंने आज तक एंट्री नहीं की… और मेरा एक ऐसा रूप जिससे मैं भी अब तक नहीं मिली थी, यह भयंकर है, यह तीव्र है, और यह बेहद कच्चा है, मैं बहुत नर्वस और सुपर उत्साहित हूं, मैं वास्तव में आपके द्वारा यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि हम क्या बना रहे हैं, यह तो बस शुरुआत है, मैसा.
मायसा के साथ, रश्मिका ने अपनी फिल्मोग्राफी में एक और अखिल भारतीय प्रोजेक्ट जोड़ा है। पुष्पा फ्रैंचाइज़ी, एनिमल, छावा और वर्तमान में चल रही कुबेर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जानी जाने वाली, यह उनकी पहली एकल-नेतृत्व वाली अखिल भारतीय परियोजना है।
मैसा के साथ रश्मिका की फिल्मोग्राफी में एक और पैन इंडिया प्रोजेक्ट जुड़ चुका है. इससे पहले पुष्पा फ्रेंचाइजी, एनिमल, छावा और फिलहाल कुबेर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं. बता दें, मैसा रश्मिका की सोलो पैन इंडिया फिल्म है. इसके अलावा उनके पास कई छोटे बजट की फिल्में भी हैं, जिनमें राहुल रविन्द्रन द्वारा निर्देशित द गर्लफ्रेंड और शांतारूबन द्वारा निर्देशित रेनबो शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *