Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

मथुरा में ओलंपिक संघ ने निकाली रैली, खिलाड़ियों किया उत्साह वर्धन

मथुरा।
टोक्यो में हो रहे ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए जिला ओलंपिक संघ ने होली गेट क्षेत्र में ओलंपिक जागरुकता रैली निकाली। जिसका क्षेत्रीय पार्षद मदनमोहन श्रीवास्तव सहित लोगों ने स्वागत किया। रविवार शाम को जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत की अगुवाई में निकाली गई। जिसमें मथुरा के खिलाड़ियों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए। यह रैली टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए निकाली गई। ओलंपिक जागरूकता रैली का स्वागत विनोद यादव, पार्षद मदन मोहन श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, बेडमिंटन के कृष्ण गोपाल यादव, सुभाष सैनी, शास्त्रांग के प्रदेश सचिव प्रशान्त यादव ( राष्ट्रीय खिलाड़ी ) द्वारा पटका ओढाकर स्वागत किया। मुख्य आकर्षण का केन्द्र 6 वर्ष जितिन गर्ग रहे जोकि 2019 शास्त्रांग कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता है। वह अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशान्त यादव थे। प्रोग्राम में मुख्य रूप से विजय शर्मा, गौरव यादव मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *