Friday, October 16, 2026
INTERNATIONAL NEWSNATIONAL

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, फायरिंग में एक जवान घायल; सर्च ऑपरेशन जारी

किश्तवाड़

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू क्षेत्र के कलाबन जंगल में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आतंकियों की गोलीबारी में एक जवान घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पुलिस को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया। इस ऑपरेशन को ‘छत्रू ऑपरेशनÓ नाम दिया गया है।
मौके पर दोनों ओर से फायरिंग जारी है और पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में यह आतंकी समूह पिछले कुछ महीनों से सक्रिय है। पिछले एक वर्ष में ऊंचाई वाले जंगलों में कई बार संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं। सुरक्षाबल लगातार इनकी निगरानी कर रहे थे और हाल के महीनों में कई बार ऐसे अभियानों को अंजाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *