Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

संदिग्ध परिस्थितियों विवाहिता लापता

थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी विवाहिता शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बताया गया है कि महिला अपने ससुराल से यह कहकर निकली थी कि वह मायके जा रही है, लेकिन देर शाम तक मायके नहीं पहुंची। परिजनों के अनुसार, महिला के ससुराल वालों ने शाम को उसके मायके फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि वह वहां नहीं पहुंची है। इसके बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने मिलकर रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के ससुराल पक्ष ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से खोजबीन की मांग की है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *