Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कस्बा भगवानपुर निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर धोखाधड़ी कर उसकी जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हेमलता पांडेय ने भगवानपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ व्यक्तियों ने कथित रूप से धोखाधड़ी कर उसकी भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। महिला के अनुसार, संबंधित जमीन की कीमत लगभग 14 लाख 60 हजार रुपये है। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पृथ्वी सिंह निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर, निर्भय सैनी निवासी सईदपुर, बबलू कुमार निवासी बिहारीगढ़, नंदकिशोर निवासी देहरादून तथा ईनाम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *