एल टी फूड्स का मुनाफा 8 प्रतिशत घटा
नई दिल्ली
डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनी एलटी फूड्स लिमिटेड का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 8 फ़ीसदी घटकर 76 करोड़ रुपए रहा जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 83 करोड़ रुपए रहा था।
कंपनी ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद आज यहां बताया कि अप्रैल-जून 2021 की इस तिमाही में उसने 1223 करोड़ रुपए का कारोबार किया जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 1238 करोड़ों रुपए की तुलना में 1 प्रतिशत कम है।
