छोटे लोहिया के जन्मदिन पर सपा ने कि साईकिल रैली, सरकार को  चेताया।

कुशीनगर।
बृहस्पतिवार के दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं ने तमकुहीराज हरिहर पुर बीआरसी से हजारों की संख्या में साईकिल रैली से सेवरही पहुंचे। जहाँ सपा नेता पूर्व विधायक कासिम अली ने जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर साईकिल यात्रा में चलकर आये कार्यकर्ताओं को सेवरही नगर पंचायत के रामजानकी मंदिर प्रागंण में सम्बोधित करते हुए कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के फाउण्डेशन सदस्य थे छोटे लोहिया के नाम से जाने जाते थे।। जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर सभी साथियों को शुभकामनाएं। जनेश्वर मिश्र हमेशा समता मूलक समाज की बात करते थे।आज सरकार देश के आम जनता को छल रही हैं, सरकार अपने किसी वादों पर खरा नहीं उतर रही हैं, देश बेतहाशा महंगाई से तंग है लोग आत्महत्या करने पर मजबूर है। देश में लोकतंत्र के चोथे स्तम्भ कहें जाने वाले पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है।तो किसानों के गन्ना मुल्य में बृद्धि ना करना भी किसानों के साथ छलवा है आज पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद्य पदार्थों सहित हर बस्तुओं के दाम असमान पर हैं तो पूर्व विधायक नन्दकिशोर मिश्र ने कहा की बढ़ती महगाई से आम आदमी का जीना मुस्किल है सरकार चीरनिद्रा में है,   पूर्व प्रमुख सपा नेता उदयनरायण गुप्ता ने कहां सरकार की तनाशाही रवैया से जनता त्रस्त है अपने सरकार से वर्तमान सरकार की तुलना करते कहा की सपा मुख्यमंत्री ने जो   योजना चलाऐ थे उसको परिवर्तन कर   अपना श्रेय लेना चाहती है वर्तमान सरकार इसका जवाब आने वाले समय में जनता देगी ,सपा नेता मधुरश्याम राय,पूर्व छात्र नेता राकेश यादव, पूर्व सेवरही नगर अध्यक्ष सपा नेता त्रिभूवन जायसवाल,गोरख निषाद,अल्लाउद्दीन अंसारी, मिकाईल अंसारी ने भी सम्बोधित किऐ,    बैठक का संचालन सपा नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, प्रधान जाकिर भाई ने की इस दौरान पुस्कार यादव, महेश सिंह कुशवाहा, प्रदीप यादव, जयप्रकाश यादव, मुहम्मद आलम, श्री कृष्ण सिंह पटेल, अरविंद यादव, संजयलाल श्रीवास्तव, प्रदीप राव,प्रिंस तिवारी, आयुष तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *