नोडल अधिकारी ने निशुल्क राशन वितरण के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु की समीक्षा बैठक
संतकबीर नगर।
अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन एवं जनपद के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने दिनांक 05 अगस्त 2021 को जनपद के उचित दर दुकानों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत निःशुल्क राशन वितरण के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु की गयी तैयारियों/व्यवस्थाओं की समीक्षा किया। नोडल अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, एवं बैठक में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारियों से व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा दिनांक 05 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन ‘‘अन्न महोत्सव’’ के रूप में किया जाना है। इस योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय एव पात्र गृहस्थी दोनो योजना के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 03 किग्रा0 गेहॅू तथा 02 किग्रा0 चावल कुल 05 किग्रा0 खाद्यान्न निशुल्क वितरण किया जाएगा।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना खाद्यान्न राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये बैग्स में प्रत्येक उचित दर दुकान पर 100 कार्ड धारकों को आमंत्रित करते हुए जन प्रतिनिधियों के माध्यम से खाद्यान्न/बैग्स का वितरण किया जाएगा। उचित दर दुकानों को फूल मालाओं से सुसज्जित करते हुए पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। आयोजन के सफल बनाये जाने हेतु उचित दर दुकानों पर आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की सहायता ली गयी है। वितरण के समय कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये है। प्रत्येक खाद्यान्न प्राप्त किये जाने वाले लाभार्थियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। उचित दर दुकानों पर प्रधानमंत्री के उदबोधन को सुनने हेतु टी0वी0 की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये है। उचित दर दुकानों से जनपद में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभार्थियों को बैग तथा साथ में दो-दो फोल्डर तथा मुख्यमंत्री की ओर से एक पत्र (लिफाफा सहित) वितरित किया जाएगा। पी0एम0जी0के0वाई0 अन्तर्गत आयोजन सफल रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिए तहसील स्तर पर सम्बंधित उप जिलाधिकारी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, विकास खण्ड स्तर पर सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट तथा न्याय पंचायत स्तर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है जो निरन्तर भ्रमणशील रहकर कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पादित करायेगें। प्रत्येक उचित दर दुकान हेतु नामित नोडल अधिकारी (सम्बंधित लेखपाल) कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दुकान पर उपस्थित रह कर अपनी देख रेख में वितरण कार्य सुनिश्चित करायेगे।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा, इसमें जनप्रतिनिधि गणों की उपस्थित अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की गयी है। जिसमें सांसद प्रवीण कुमार निषाद विकास खण्ड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत धौरहरा, राज्य मंत्री श्रीराम चैहान विकास खण्ड हैंसर बाजार के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बण्डा बाजार, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम नगर पालिका खलीलाबाद, सदर विधायक दिग्विजय नारायण जय चौबे ग्राम पंचायत बड़गो, विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल विकास खण्ड मेंहदावल के ग्राम पंचायत सरफरा, विधान परिषद सदस्य ग्राम पंचायत मिश्रौलिया, स्थिति उचित दर दुकान पर उपस्थित रह कर लाभार्थियों को राशन किट के साथ दो-दो फोल्डर तथा मुख्यमंत्री की ओर से एक पत्र (लिफाफा सहित) वितरित करेगें।