Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

चोरी की दो बाइकों के साथ युवक दबोचा

रुड़की

पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर एक और अन्य बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। भगवानपुर कोतवाली पुलिस बुधवार की रात खेलपुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोक लिया और उससे दस्तावेज मांगे। लेकिन युवक कुछ नहीं दिखा पाया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि बाइक चोरी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *