Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

जिले के सभी कर्मचारी संगठनों की 9 अगस्त को घुड़दौड़ी में बैठक

पौड़ी।

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी प्रशासन के खिलाफ जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठन लामबंद हो गए हैं। कर्मचारी संगठनों ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीडऩ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संगठनों की 9 अगस्त को घुड़दौड़ी में बैठक आयोजित कर मामले में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। उत्तराखंड फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल, जिलाध्यक्ष रेवती डंगवाल, जिला महामंत्री संजय नेगी ने बताया कि जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रशासन के द्वारा लगातार कर्मचारियों के उत्पीडऩ की शिकायतें सामने आ रही हैं। जिले के सभी कर्मचारी संगठनों ने 9 अगस्त को घुड़दौड़ी में बैठक बुलाई है। जिसमें संस्थान प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *