सरिया चोरी कर ले जा रहे आरोपी को पकड़ा

रुद्रपुर

जमरानी योजना के तहत गडरिया बाग में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मौके से डेढ़ कुंतल सरिया चोरी कर ले जा रहे आरोपी को कंपनी के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। कर्मचारियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मुकेश यदुवंशी पुत्र महावीर प्रसाद निवासी अगरास मीरगंज बरेली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सत्य सांई कंपनी का जमरानी योजना के तहत गडरिया बाग में कार्य चल रहा है। मौके पर सरिया, ईंट, सीमेंट, रेता, बजरी पड़ा है। कई दिनो से वहां पड़ा सामान चोरी हो रहा था। बुधवार को डेढ़ कुंतल सरिया रिक्शे पर रखकर चोरी कर ले जा रहे अजय लोहार पुत्र विजय लोहार निवासी गडरिया बाग किच्छा को मौक पर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *