नैनीडांडा ब्लाक में बहुद्देशीय शिविर 7 को
पौड़ी। 7 दिसंबर को नैनीडांडा ब्लाक में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में स्थानीय लोगो को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। डीएम डा.आशीष चौहान ने बताया कि 7 दिसंबर को नैनीडांडा ब्लाक में आयोजित होने वाले बहुद्देशीय शिविर में सभी विभागीय अधिकारियों को विभागीय स्टाल, प्रदर्शनी लगाते हुए शिविर में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए है। डीएम ने सीएमओ को शिविर में स्वास्थ्य कैंप, कोविड वैक्सीनेशन बूस्टर डोज कैंप भी लगाने के निर्देश दिए है।
