गुलदार के हमले में महिला घायल
पौड़ी। दमदेवल रेंज के पाबौ के सन्यु मरखोला गांव की एक महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सन्यु मरखोला गांव की सतेश्वरी देवी सुबह घर से कुछ ही दूरी पर घास काटने गई थी। इसी बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। आसपास मौजूद अन्य महिला के शोर मचाने के बाद गुलदार वहां से भाग निकला। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पाबौ लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
