Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

ऋषिकेश में खतरे के निशान से ऊपर बही गंगा

ऋषिकेश। गंगा खतरे के निशान को पार कर बह रही है। जबकि सौंग एवं चंद्रभागा का पानी रिहायशी इलाके में घुस रहा है। गंगा के उफान पर होने से स्नानघाट पर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। सोमवार सुबह 8 बजे गंगा ने चेतावनी निशान को पार कर दिया। करीब एक घंटे में गंगा खतरे के निशान 339.50 को पार कर बहने लगी। सुबह 10 बजे गंगा खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर तक पहुंच गई। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते ही स्नानघाट जलमग्न हो गए। त्रिवेणीघाट स्थित पार्किंग जलमग्न हो गई। पुलिस ने त्रिवेणीघाट पर आवाजाही प्रतिबंधित करवा दी। इस बरसाती सीजन में पहली बार गंगा ने खतरे के निशान को पार किया है। इससे पहले वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा एवं वर्ष 2018 में गंगा ने ऋषिकेश में खतरे के निशान को पार किया था। उधर, सौंग, चंद्रभागा एवं खारास्रोत के उफान पर होने से भूमि कटाव शुरू हो गया। प्रशासन ने तट पर बसे लोगों को हटावाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा। डीएम देहरादून सोनिया ने बताया कि गंगा के खतरे के निशान पर पहुंचते ही स्नानघाट प्रतिबंधित कर दिए गए। तट पर बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बताया कि देर शाम से गंगा के जलस्तर में कमी आनी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *