Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

पिल्ला गैंग पर कनखल पुलिस का शिकंजा, एक और आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार

कनखल पुलिस ने पिल्ला गैंग के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गैंग को नशा, पैसा और हथियार उपलब्ध कराने का काम करता था। गैंग का नेटवर्क भूपतवाला से लेकर लक्सर तक फैला बताया जा रहा है। इस मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में सादे कपड़ों में पुलिस टीमें निगरानी कर रही थीं। चार मई को प्रणव शर्मा निवासी कनखल ने मारपीट के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना जगजीतपुर स्थित रॉयल हट में हुई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शनिवार को सोनू पाल निवासी कुम्हारगढ़ा, कनखल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से कांगड़ी श्यामपुर का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *