Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

राजस्थान में भाजपा तेजी से हो रही है मजबूत – अरुण सिंह

जयपुर।

भाजपा राजस्थान के सशक्त मंडल अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का जयपुर स्थित तोतुका भवन में आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी की मजबूती के लिये सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति और पन्ना प्रमुख नियुक्ति इत्यादि संगठनात्मक विषयों पर राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने संबोधित किया। इस दौरान सशक्त मंडल कार्यशाला अभियान की पुस्तिका का विमोचन भी किया गयाद्य
विभिन्न संगठनात्मक सत्रों में प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष व विधानसभा प्रवासी उपस्थित रहे, जिन्हें मार्गदर्शन दिया गया।
अरुण सिंह ने संबोधन में कहा कि, भाजपा बूथ, मण्डल व शक्ति केन्द्र की संरचना को सुदृढ करने का हमें कार्य करना है। भारतवर्ष में भाजपा के अग्रणी सशक्त मण्डल अभियान का आगाज राजस्थान से हुआ है, जो पार्टी की मजबूती के लिये बहुत अच्छी पहल है, मील का पत्थर साबित होगा। राजस्थान में भाजपा जिला, मंडल और बूथों पर विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन, धरने प्रदर्शन कर रही है और पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है, आगामी दिनों में पार्टी और बड़ा जन आंदोलन करेगी, आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आएगी, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।
सिंह ने कहा कि, भाजपा पंचनिष्ठा के सिद्वान्त, महात्मा गांधी की विचारधारा को आगे बढाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करती है एवं सैद्धांतिक व मूल्य आधारित राष्ट्रवादी राजनीति पर चल रही है। मोदी सरकार साहसिक निर्णय लेने वाली सरकार है एवं सरकार की नीति एवं दिशा स्पष्ट है।
डॉ. सतीश पूनिया ने संबोधित करते हुये कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देशभर में गांवों से लेकर शहरों तक सभी वर्गों का उत्थान हो रहा है, जल जीवन मिशन से हर घर नल, उज्ज्वला, शौचालय, आयुष, पीएम सम्मान किसान निधि इत्यादि कल्याणकारी योजनाओं से देश में तेजी से बुनियादी विकास हो रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ता हुआ मजबूत कदम है।
डॉ. पूनिया ने कहा कि, सभी सवालों का जवाब एक सशक्त संगठन होता है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये सशक्त मंडल कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मंडल, बूथ व पन्ना इकाइयों की मजबूती के लिये प्रदेशभर में विशेष कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में पहली कोविड लहर से लेकर दूसरी लहर तक शानदार कोरोना प्रबंधन किया गया, जिसकी संयुक्त राष्ट्र संघ से लेकर दुनियाभर के देशों ने प्रशंसा की। मोदी के आह्वान व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों कोविडकाल में सेवा ही संगठन के अंतर्गत देश एवं प्रदेश में करोड़ों लोगों की सेवा की गई, जो पार्टी के नाते अपने आपमें सेवा का अनूठा उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *