Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

स्कूल में हुई चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। ईमलीखेडा स्थित कौशिक पब्लिक स्कूल में चोरी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। स्कूल में अक्तूबर माह में अज्ञात ने लोहे का सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरे फरार चल रहे आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि स्कूल में हुई चोरी के फरार आरोपी रहमान उर्फ निखारू निवासी ईमलीखेड़ा को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी के पास चोरी की गई लोहे की 35 रिंग भी बरामद की हैं। पुलिस टीम में ईमलीखेडा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह, आबिद अली, राकेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *