Thursday, October 15, 2026
UTTARAKHAND

सड़क दुर्घटना में ठेकेदार की मौत

 

रुद्रपुर। एनएच-74 पर अज्ञात वाहन से टकराकर गोबर गैस प्लांट के ठेकेदार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रफीक अहमद (35) पुत्र मुमताज अहमद निवासी चार बीघा वार्ड 18 सिरौली गोबर गैस प्लांट बनाने का ठेका लेने का काम करता था। रविवार को वह बाइक से किसी काम से पुलभट्टा की तरफ गया था। इस दौरान एनएच-74 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *