झाड़-फूंक व दिवाला के जरिए ठगने का आरोप
लालगंज।
कोतवाली क्षेत्र के सैम्बसी गांव में दिवाला और झाड़-फूंक के जरिए लोगों को ठगने का मामला सामने आया है।सैम्बसी गांव के ग्राम प्रधान सहित दो दर्जन लोगों ने मामले की शिकायत एसडीएम और सीओ लालगंज से की है। गांव के ग्राम प्रधान की मानें तो बजरंगबली का पुरवा मजरे अटौरा बुजुर्ग निवासी लक्ष्मी देवी व उसके सगे भाई दुर्गेश, मुकेश, लक्ष्मी शंकर, नागे मिलकर सैम्बसी गांव में झाड़-फूंक का दिवाला लगाते है और क्षेत्रीय जनता को ठग रहे हैं ।ऐतराज करने पर लोगों को जान से मारने की एलानिया धमकी देते हैं। दिवाला लगाने वाले लोगों के कृत्य से गांव में असंतोष व्याप्त है। किसी भी समय कोई अप्रिय घटनाएं कारित हो सकती है। ग्रामीणों ने एसडीएम और सीओ से मिलकर झाड़-फूंक का दिवाला बंद कराए जाने की मांग की है ।आरोपी गण झाड़ फूंक करने का कार्य मृतक सुंदरलाल रैदास के पूजा घर को अवैध ढंग से अपने कब्जे में कर के कर रहे है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से भी की गई है।
