अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने किया सीज
लखनऊ।
निगोहा थाना क्षेत्र से पुलिस टीम ने अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक निगोहा ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रेम शंकर पांडे को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में खनन हो रहा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो खनन करवा रहे लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने बिना नंबर के ट्रैक्टर ट्राली को मिट्टी सहित सीज कर दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को एमबी एक्ट में किया है।
