Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

मिशन मर्यादा के तहत दो लोगों पर कार्रवाही

 

पिथौरागढ़

मिशन मर्यादा के तहत धार्मिक और पर्यटन स्थलों में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुनस्यारी मल्ला घोर पट्टा निवासी दीपक बृजवाल और कविंद्र सिंह शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे। साथ ही उन्होंने पुलिस को झूठी सूचना भी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों से पांच-पांच कुल दस हजार का अर्थदंड वसूला है। टीम में थानाध्यक्ष दिनेश बल्लभ, सिपाही संजय चौहान, हरिओम, रामचंद्र राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *