Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक हुई

 

हल्द्वानी

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा की बैठक मंगलवार को हल्द्वानी बस स्टेशन में हुई। जिसमें संगठन के 27 अगस्त को प्रस्तावित वार्षिक चुनाव के विषय पर चर्चा की गई। साथ ही शाखा के आय-व्यय का ब्योरा भी पास किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में 50 फीसदी ई-टिकट मशीनें खराब हैं। इस वजह से परिचालकों को रूट पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निगम की आय प्रभावित होने का भी ये सबसे बड़ा कारण है। कम आय लाने पर संबंधित परिचालक से जवाब तलब किया जा रहा। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष आन सिंह जीना, डूंगर सिंह सम्मल, उमेश जोशी, अमित कुमार, सुरेंद्र रावत, भास्करानंद मिश्रा, रितेश कांडपाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *