Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

जलभराव की समस्या को दूर कराने के लिए नाले का काम सुरु

मलिहाबाद
मलिहाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत जिंदौर मजरे रहीमाबाद बाजार रोड से मस्जिद की तरफ से औरास मार्ग की तरफ जाने वाले रास्ते पर बरसात में सड़क पर जलभराव हो जाता था जिसके कारण ग्रामीणों का निकलना पूरी तरह से बंद हो जाता था लोग दूसरे रास्ते से निकलकर अपने अपने घरों को जाते थे। यह समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी थी। ग्रामीण इस समस्या को दूर कराने के लिए दसियों साल से जिम्मेदारों के चक्कर काट रहे थे लेकिन समस्या दूर नही हुई। युवा ग्राम प्रधान सतीश कुमार के प्रधान बनने के बाद लोगों ने उनसे मिलकर यह मुद्दा उठाया इस परेशानी को गंभीर देखते हुए प्रधान ने जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाले का काम सुरु करा दिया है। आपको बता दें कि बरसात होते ही इस सड़क पर भारी जलभराव हो जाता था और यह समस्या महीनों बनी रहती थी। रहीमाबाद निवासी जहूर का सात वर्ष का मासूम बेटा जियाउल 12 वर्ष पहले इसी जलभराव के कारण तालाब में डूब गया था जिससे मासूम बच्चे की जान चली गई थी। नाले का काम सुरु होते ही ग्रामीणों के चेहरे पर चमक आगई है। ग्राम प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि नाले का काम सुरु करा दिया गया है जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *