Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

भारी बारिश से मकान क्षतिग्रस्त, 15 बकरियों की मौत

 

नई टिहरी

भिलंगना ब्लॉक की बालगंगा तहसील में देर रात्रि बारिश के चलते आरगढ़ व गोनगढ़ पट्टी में भारी नुकसान हुआ है। आरगढ़ पट्टी के घेरका गांव में ग्रामीण राकेश चौहान का मकान का एक हिस्सा ढह गया। जिससे मकान के अंदर बंधी 15 बकरियों की मौत जो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शानिवार सुबह साढ़े आठ बजे भारी बारिश से घेरका गांव निवासी राकेश चौहान के मकान का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। परिवार के लोगो ने किसी तरह भागकर जान बचाई, जबकि हादसे में बकरियां मलबे में दब गई। ग्राम प्रधान मनोज रतूडी ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। जिसके बाद राजस्व उप निरीक्षक धर्मानंद ममगाई ने मौके पर पहुंचकर पशुपालन विभाग के साथ मरी हुई बकरियों का पंचनामा भरकर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। वहीं गोनगढ़ पट्टी के गोना गांव में ग्रामीण दिनेश लाल का आंगन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे उसके मकान में दरार आ गई। कांग्रेस नेता मकान लाल बेसरियाल ने प्रशाशन से क्षति का आंकलन कर प्रभावितों को मदद देने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *