Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

लापता युवक का नदी से शव बरामद

अल्मोड़ा

नगर क्षेत्र से लापता एक युवक का नदी से शव बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कनौजिया(31 वर्ष) पुत्र स्व जगदीश लाल निवासी विवेकानन्दपुरी निकट स्टेडियम अल्मोड़ा बीते 23 फरवरी 2024 को घर से विश्वनाथ घाट को अन्तिम संस्कार में गया था।

जिसके बाद से वह घर नहीं पंहुचा था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद से पुलिस कई बार विश्वनाथ घाट तलाशी के लिए पंहुची, लेकिन युवक का कोई पता नहीं लगा।

वहीं आज स्थानीय लोगों ने शव विश्वनाथ घाट की नदी के मसाण की खाई में उतराता देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर एनडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पंहुच शव बरामद कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *