Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

तीन दिवसीय जनजाति गौरव दिवस समारोह का हुआ समापन

विकासनगर।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी में चल रहे तीन दिवसीय जनजाति गौरव दिवस समारोह का शनिवार को समापन हुआ। समारोह के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही चित्रकला और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। प्रतियोगिताओं में एकलव्य विद्यालय के साथ ही राजकीय इंटर कालेज कालसी, आश्रम पद्धति विद्यालय हरिपुर, रेनबो पब्लिक स्कूल बाड़वाला और राजकीय बालिका इंटर कालेज हरिपुर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
शनिवार को हुए समापन समारोह का शुभारंभ जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक संजय टोलिया और खंड शिक्षाधिकारी पूजा नेगी दानू ने किया। दोनों ही अधिकारियों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि स्थानीय मंच पर प्रस्तुति देने से हुनर निखर कर सामने आता है। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती और महासू वंदना से की गई। जिसके बाद विभिन्न विद्यालयों की टीम ने गढ़वाली, जौनसारी, कुमाउंनी, नेपाली और हिमाचली लोकगीत, लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रिंसी चौहान एकलव्य विद्यालय ने प्रथम, अंशुल कश्यप रेनबो पब्लिक स्कूल बाड़वाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एकलव्य विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष की जानकारी दी। इस दौरान उप प्राचार्य सुधा पैन्यूली, सुनील सिंह सजवाण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *