गैंगस्टर ऐक्ट में निरुद्ध वांछित आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर।
सहसपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में थाना पुलिस की ओर से निरुद्ध किये गये एक शातिर आरोपी को देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध होने के बाद तीन माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इसी वर्ष 21 अगस्त को सहसपुर थाना पुलिस ने जाबिर उर्फ जागीर पुत्र तस्दुक निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर को गैंगस्टर ऐक्ट में निरुद्ध किया था। इसके बाद से आरोपी घर से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी जाबिर उर्फ जागिर को शनिवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। एसओ विनोद राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सहसपुर थाना पुलिस में पहले से गोवंश संरक्षण में दो मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें आरोपी दोनों बार जेल जाने के बाद जमानत पर छूटा था। पुलिस की टीम में एसआई विनोद कुमार, कांस्टेबल सुशील कुमार व रिकेश शामिल रहे।
