Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सीएएफ का जवान व महिला गिरफ्तार

कांकेर।

जिले के भीरागांव में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान राजकुमार सिंह और एक सहयोगी महिला सविता टांडिया को नाबालिग पीडि़ता की शिकायत पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दुर्गुकोंदल थाने में धारा 376, 506, 34 तथा पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।
दुर्गुकोंदल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़ता को वार्ड पंच सविता टांडिया ने बहला-फुसला कर अपने घर बुलाया। वहां सीएएफ जवान राजकुमार सिंह पहले से मौजूद था। सविता ने नाबालिग को सीएएफ जवान को सौंप दिया। आरोपी जवान ने नाबालिग से दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को कुछ नहीं कहने की धमकी दी, सविता ने भी बच्ची को डराया। इस घटना के बाद नाबालिग गुमशुम रहने लगी। परिजनों ने इसका कारण पूछा तब इस मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने समाज के प्रमुख लोगों के साथ दुर्गुकोंदल थाना पहुंचकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद आरोपी राजकुमार सिंह व सविता टांडिया को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *