Friday, October 16, 2026
NATIONAL

राहुल ने पदक जीतने पर लखेड़ा और कथुरिया को दी बधाई

 

नईदिल्ली

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने टोक्यो पैरा ओलंपिक स्पर्धा में निशानेबाजी में अवनी लखेड़ा को स्वर्ण पदक और योगेश कथुरिया को रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। गांधी ने ट्वीट किया, सुबह की शुरुआत बहुत बड़ी खबर के साथ हुई। अवनी लखेड़ा को स्वर्ण पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। भारत की दूसरी बेटी ने देश का मान बढ़ाया है।

योगेश कथुरिया को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, टोक्यो पैरा ओलंपिक में पदक जीतने पर योगेश कथुरिया को बधाई । देश को आपके प्रेरणामई उपलब्धि पर गौरव है। गौतलब है कि पैरा ओलंपिक में भारत की अवनी लखेड़ा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मैच में स्वर्ण पदक जीता है और योगेश कथुरिया ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों खिलाडिय़ों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *