Friday, October 16, 2026
NATIONAL

स्कूल-कॉलेज खोलने के लिए नई गाइडलाइंस जारी

 

नईदिल्ली

राजधानी दिल्ली में कोरोना के कम होते मामलों के बीच स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को खोलने की तैयारी है। सोमवार को डीडीएमए द्वारा सभी गाइडलाइन्स भी जारी कर दी गई हैं। इनके मुताबिक 8वीं तक के स्कूलों को अभी दिल्ली में बंद ही रखा जाएगा।

डीडीएमए के आदेशानुसार, 9वीं क्लास से ऊपर के सभी स्कूल, कॉलेज, ट्रेनिंग सेंटर, लाइब्रेरी को 50 फीसदी की क्षमता के साथ खोला जाएगा। आदेश में कहा गया है कि सभी संस्थानों को कोरोना की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए छात्रों को बुलाना चाहिए। इस एसओपी में स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक/कोचिंग संस्थान, स्किल डेवलेप और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, अन्य प्रशिक्षण संस्थान, पुस्तकालय आदि छात्रों के लिए खोले जाने के दौरान अपनाए जाने वाले विभिन्न एहतियाती उपायों की रूपरेखा दी गई. साथ ही सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए उपायों/दिशानिर्देशों के अनुपालन की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *