UTTARAKHAND

बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ गढ़ खांड गांव का सडक़ मार्ग

टिहरी।

चंबा ब्लाक के गढ़ खांड गांव की नई बनी सडक़ा पहली बरसात में कई जगह धंस गई है। यह मोटर मार्ग दो महीने पहले ही बनकर तैयार हुआ था। ग्राम प्रधान राजेन्द्र सजवाण ने बताया की पीएमजीएसवाई से बनी इस सडक़ पर चलना मुश्किल हो गया है। यह जगह-जगह धंस गया है। भूस्खलन और पुश्ते धंसने पर ग्रामीणों की कृषि भूमि और खड़ी फसल भी बर्बाद हो गई है। साथ ही ग्रामीणों के भवन खतरे की जद में आ गए हैं। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने डीएम से क्षतिग्रस्त कृषि भूमि का पुन: मूल्यांकन कराने के साथ सडक़ को दुरस्त करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *