पीलीभीत से इन्द्रजीत सरोज के नेतृत्व में शरु हुई सपा की जनादेश यात्रा
लखनऊ।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश में चुनावी अभियान पर निकल चुकी है। बुधवार को सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री इन्द्रजीत सरोज के नेतृत्व में जनादेश यात्रा पीलीभीत से शुरु हुई। इन्द्रजीत सरोज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की दोषपूर्ण नीतियों से जनता बेहाल है। महंगाई, बेरोजगारी और उत्पीडऩ बढ़ गया है। दलितों-पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों की कमजोर किया जा रहा है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के खिलाफ है। 2022 में सूबे की खुशहाली और तरक्की के लिये जनता सपा सरकार बनाने के लिये तैयार है। यात्रा गुरुवार को शाहजहांपुर पहुंचेगी। जनादेश यात्रा 4 सितम्बर को बहराइच-श्रावस्ती, 5 सितम्बर बलरामपुर-गोण्डा, 8 सितम्बर सोनभद्र, 9 सितम्बर मिर्जापुर, 10 सितम्बर भदोही, 11 सितम्बर प्रयागराज, 12 सितम्बर फ तेहपुर, 13 सितम्बर प्रतापगढ़, 15 सितम्बर को जौनपुर, 16 सितम्बर वाराणसी, 17 सितम्बरको गाजीपुर, 18 सितम्बर चंदौली, 21 सितम्बर को लखीमपुर खीरी, 22 सितम्बर क ो सीतापुर, 23 सितम्बर को हरदोई, 24 सितम्बर उन्नाव, 26 सितम्बर रायबरेली, 27 सितम्बर अमेठी और 28 सितम्बर को सुल्तानपुर में समापन होगा।
