Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

वाहन की टक्कर से महिला की मौत

फिरोजाबाद ।

थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत वाहन के इंतजार में खड़ी एक महिला को अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गुरैया सुहेलपुर निवासी लता देवी (38) पत्नी बसन्त कुमार इसी थाना क्षेत्र के करहल रोड़ पर नगला महाराम के समीप खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। बताया जाता है कि तभी अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में लता की मौत हो गयी। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *