किशोरी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा
मथुरा
जैंत क्षेत्र में किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हाथरस के गांव जसूआ निवासी एक युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक से एक कीपेड मौबाइल बरादम किया है। इसी मोबाइल के जरिए पुलिस युवक तक पहुचीं। शनिवार की सुबह जैंत क्षेत्र में सर्वोदय इंटर कॉलेज के पीछे एक प्लाट में किशोरी का शव मिला था। किशोरी शुक्रवार की शाम से अचानक गायब हो गई थी। मृतक किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सर्वोदय इंटर कॉलेज में चल रही भागवत कथा में वह प्रसाद लेने गई थी इसके बाद घर नहीं लौटी। सुबह महिला प्लाट में गोबर डालने गई तो किशोरी का शव पडा होने की सूचना दी थी। प्रभारी निरीक्षक थाना जैंत सुशील कुमार ने बताया कि 29 जनवरी को सुबह साढे सात बजे सीसीआर द्वारा सूचना मिली कि एक लडकी का शव सर्वोदय इण्टर कालेज चैमुहां जैत के पीछे पडा हुआ है। जिस पर पी.आर.बी मौके पर जा रही है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जैत उप निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार घटनास्थल पर पहुचकर देखा कि एक लडकी का शव पडा हुआ है। इस घटना के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। एफ.एस.एल टीम मथुरा को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मृतका के पिता की तहरीर पर धारा 364, 376, 302 आईपीसी व पोक्सो अधिनियम तहत दर्ज किया गया। सार्विलांस टीम की मदद से घटना का 24घण्टे में सफल अनावरण करते हुए विपिन कुमार पुत्र राधे श्याम निवासी जसूआ थाना सहपऊ जनपद हाथरस को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से एक कीपेड मोवाइल रंग नीला व एक ईंट आला कत्ल बरामद की गई है।